बालिका की मौत परिजन शव रख कर गिरफ्तारी पर अड़े
प्रयागराज । हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत कस्बा के चौहान बस्ती में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में घायल बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की माता की तहरीर पर पुलिस ने हंडिया थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। घटना में मृत बालिका का शव घर पर रख परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। बरौत कस्बा के चौहान बस्ती में बीते शुक्रवार सुबह जमीनी विवाद में देवरानी और जेठानी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने एक 14 वर्षीय बालिका के सर पर लाठियों से प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी हंडिया पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए गंभीर रूप से घायल बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहा भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज के लिए रिफर कर दिया। इलाज के दौरान बालिका की शुक्रवार शाम को मौत हो गई। परिजन बालिका का शव लेकर हंडिया थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी । पीड़ित कलावती पत्नी स्वर्गीय लालचंद चौहान ने बताया कि हमारे देवरानी सुनीता देवी से बंटवारे को लेकर कई दिनो से मामला चल रहा था। शुक्रवार सुबह कहासुनी के दौरान गौतम चौहान पुत्र सुक्खू चौहान जो हमारे देवरानी का लड़का है। वह हमारी पुत्री आशा चौहान उम्र लगभग 14 वर्ष पुत्री स्वर्गीय लालचंद चौहान के सर पर लाठियों से प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल आशा को स्वरूपरानी में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार की उसकी शाम को मौत हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी हंडिया ने बताया कि दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी।