पाकिस्तान में एक और व्यक्ति के गायब होने की खबर सामने आई है। बलूचिस्तान के खुजदार शहर से इस्लामाबाद विश्वविद्यालय का एक छात्र अचानक लापता हो गया। बता दें कि युवक को पाकिस्तानी सैन्य बलों द्वारा जबरन गायब कर दिया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि यह तब किया गया, जब पाकिस्तान के अधिकार समूह में महत्वपूर्ण अधिकारों के मुद्दों उठाते हुए, अपनी चिंताओं को जाहिर किया। इन मुद्दों में सरकार की गैरकानूनी हरकतों पर सवाल उठाया गया था, जिसमें मनमानी हत्याएं और पश्तून, सिंधी और बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को जबरन गायब करना शामिल हैं।बलूच विश्वविद्यालय के एक छात्र बलूचिस्तान के खुजदार शहर से लापता होने की जानकारी, बलूच वायस एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीर मेंगल ने ट्विटर पर दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बलूच बुद्धिजीवियों को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है। मुनीर मेंगल ने कहा, ‘इस्लामाबाद में एक विश्वविद्यालय के एमहिल छात्र हफीस बलूच, जो एमफिल भौतिकी के फाइनल में है, पाकिस्तानी सैन्य बलों द्वारा उसे खुजदार में कक्षा से गायब कर दिया गया, जब वह छात्रों को पढ़ा रहा था। पाकिस्तान बलूच बुद्धिजीवियों को खत्म कर रहा है, ठीक वैसे ही जैसा कि उन्होंने बंदला के लोगों के साथ किया था।
Related posts
-
अपने लफड़े में हमें मत फंसाओ, पाकिस्तान को हथियार देने से पलट गया तुर्की
भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान इस वक्त जो मन में आया बोल रहा है। चीन... -
कश्मीर हमले में हुई NATO की एंट्री, अपना सबसे खूंखार रॉकेट भारत भेज दिया
भारत पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच एक और सामरिक फायदा भारत को मिल रहा है।... -
खौफजदा शहबाज की हालत हुई खराब, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट
उरी, पठानकोट, पुलवामा, पहलगाम भारत ने बहुत सब्र दिखा लिया। देश का बहुत खून भी बह...