उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चौथे तथा पाचवें चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लिया है। राजनाथ सिंह ने रविवार को बाराबंकी के रामनगर के साथ हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा की। इसके बाद वह रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में रैली करने पहुंचे।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी के हैदरगढ़ में काफी देर तक रुके। यहां पर उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी दिनेश रावत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने रामनगर के यूनियन इंटर कालेज में भाजपा प्रत्याशी विधायक शरद कुमार अवस्थी के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को भय तथा भूख का बड़ा समाधान दिया है। भाजपा सरकार ने कोरोना संक्रमण के संकट में देश के 80 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त में राशन की व्यवस्था की। इसके साथ ही साथ लोगों को छत भी मुहैया कराई गई है। सरकार ने जरूरतमंदों को आवास देने के साथ मुफ्त में गैस सिलेंडर भी उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि आपको भरोसा दिलाता हूं कि भाजपा आप के विश्वास को टूटने नहीं देगी।
Related posts
-
हादसे को लेकर अत्यंत व्यथित हूं, अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई संवेदना
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद राष्ट्रपति ने अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा... -
Air India plane crash: टाटा ग्रुप ने एक-एक करोड़ रुपये की मदद का किया ऐलान
टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को घोषणा की कि टाटा... -
Air India Plane Crash की खबर सुनते ही गुजरात निकले मोदी! मौके पर प्रशासन का पूरा अमला मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री...