लालापुर/जसरा। बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत सांसद प्रयागराज प्रो० रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी के आवास पर गुरुवार को बूथ अध्यक्षों संग समीक्षा बैठक कर पार्टी के कार्यकर्ताओ की बातों को सुना ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास” को मूलमंत्र मानकर पुनः बूथ सशक्त कर भाजपा की केंद्र मे मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाना प्रथम लक्ष्य हैं और उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ होते हैं उनके बिना बूथ जीतना नामुमकिन है।
भाजपा जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का बूथ अध्यक्ष ही अपने बूथ पर मेहनत करता है उसी के बलबूते हम लोग बूथ जीतकर केन्द्र व प्रदेश की अपनी सरकार बनाते हैं। समीक्षा बैठक में मौजूद पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, व मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला ने सांसद प्रयागराज को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से- सांसद प्रतिनिधि संत प्रसाद पांडेय, अवधेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, मनोज गुप्ता, गया प्रसाद त्रिपाठी, मंडल महामंत्री जसरा नीरज केसरवानी, अंबुज त्रिपाठी, सुरेश मिश्रा, आलोक द्विवेदी, कप्तान सिंह, इंद्रजीत पटेल, शेष धर दुबे, सोनू जेसीबी, रामसागर, शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रेम पटेल, राजकुमार तिवारी, विमल तिवारी, विजय, व शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।