भगवान जगन्नाथ जी को लगा खिचड़ी का भोग

 प्रयागराज ।  मकर संक्रांति के अवसर पर श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति प्रयागराज के तत्वाधान में  प्रयागेश्वर मंदिर के प्रांगण में भगवान जगन्नाथ जी को खिचड़ी का महाप्रसाद का भोग लगाया गया जिसमें खिचड़ी, गुड़ की पट्टी, लैया ,तिलकुट, गजक, पंच मेवा, फल गाजर एवं शकरकंद का हलुवा आदि शामिल रहे
      इसके पूर्व समिति के उपाध्यक्ष दाऊ दयाल गुप्ता जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर भगवान जगन्नाथ जी की महाआरती की गई
    इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, सालिक राम केसरवानी, कुमार नारायण ने भगवान जगन्नाथ जी की महाआरती करते हुए जग कि कल्याण की कामना की
      तत्पश्चात भक्तों को खिचड़ी महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया
      इस अवसर पर प्रमुख रूप से जय राम गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राजेश केसरवानी, गगन दास गुप्ता, गीता गुप्ता ,त्रिलोकी केसरवानी, प्रीति गुप्ता उमेश चंद्र जायसवाल, उज्जवल केसरवानी, हैप्पी कसेरा, , अनिल केसरवानी, पवन गुप्ता ,संजय गुप्ता, अमित सोनी ,बालकृष्ण मालवीय, अमर रस्तोगी,सज्जन लाल गुप्ता,उदय साहू, सतीश साहू, कलश चंद्र, अजय अग्रहरि, सत्या जायसवाल, लव कुश केसरवानी,प्रकाश सोनी, बबलू टंडन, शैलेंद्र साहू, विकास मालवीय, आकाश मालवीय, उमा गुप्ता ,राम सजीवन शुक्ला, रजत कसेरा, आदि उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment