उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 से पहले जन-जन तक पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के छह जिलों से जन विश्वास यात्रा को रवाना किया। अवध के मजबूत किले में मोर्चा संभालने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहुंचे थे। आज अम्बेडकर नगर में यात्रा को रवाना करने से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने इस दौरान भाजपा के काम गिनाने के साथ ही भविष्य की योजनाओं को भी जनता बताया।जेपी नड्डा ने कहा कि हम समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं। इसी कारण सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, यह सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। बाकी किसी और राजनीतिक पार्टी ये कभी भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा का कार्यकर्ता एकत्र होता है, वो जनसैलाब में परिवर्तित हो जाता है। ऐसा ही नजारा आज प्रदेश के मथुरा, झांसी, बिजनौर, बलिया और गाजीपुर में भी है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की जनसभाओं में जो भीड़ होती हैं, वो हमारे कार्यकर्ता सम्मेलनों के समान होती है। नड्डा ने कहा कि आज छह जिलों से रवाना जन विश्वास यात्रा छह स्थानों से प्रारम्भ होकर 403 विधानसभा से निकलेगी और करीब चार करोड़ नागरिकों के साथ सीधा संवाद करते हुए जनता का विश्वास प्राप्त करेगी।
Related posts
-
रेलवे यात्रा में रियायत प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगजन विभागीय पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन
प्रयागराज । भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित... -
उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा क्रान्ति की ओर अग्रसर
प्रयागराज । विश्व के हर क्षेत्र में विकास करने के लिये विद्युत जरूरी है। बिना विद्युत... -
महानगर अध्यक ने पार्टी पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की
प्रयागराज । मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश...