प्रयागराज । मंगलवार को भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिला साहित्यकार एवं पत्रकार सम्पर्क और कवि सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा रस्तोगी ने महिला पत्रकारों एवं साहित्यकारों को उनके उत्कृष्ट कार्यो को सम्मान देते हुए उन्हें अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली प्रमुख महिला पत्रकारों में चन्द्रा अहलूवालिया, कल्पना शर्मा, शुबी चंद्रा, मनोज सिंह, रुमा मित्रा, डॉक्टर कंचन सिंह तोमर, जयश्री मिश्रा व ममता रजनीश को तथा साहित्य व कवित्रियों में आभा मधुर, डॉक्टर स्नेह सुधा, रचना सक्सेना, विजय लक्ष्मी, प्रोफेसर कल्पना वर्मा, पूर्व ज्वाइन डायरेक्टर मध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रेमा राय, जया मोहन, रश्मि शुक्ला, राजलक्ष्मी त्रिपाठी व राजलक्ष्मी व रीता रावत शामिल हैं। कार्यक्रम संयोजिका वंदना शर्मा एवं
रीता सिंह ने सभी महिलाओं, विशिष्ट जनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गीता विश्वकर्मा, आभा सिंह, अनीता पांडे, प्रिया कैथवास, स्नेहा गुप्ता सहित प्रदेश, क्षेत्र, महानगर एवं सभी मंडलों की असंख्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।