मंत्री नन्दी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

*तरक्की और समृद्धि के दीपक से जगमगा रहा उत्तर प्रदेश:नन्दी*
*मर्यादा, सत्य एवं सद्भावना का संदेश देता है दीपावली का पर्व*
प्रयागराज ।
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने समस्त प्रदेशवासियों को पांच पर्वों के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी है। मंत्री नन्दी ने कहा कि मर्यादा, सत्य एवं सद्भावना का संदेश देता है दीपावली का पर्व। दीपावली रौशनी और प्रकाश का त्यौहार है। 14 वर्ष के वनवास के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या नगरी वापस लौटे थे। अयोध्यावासियों ने पूरे नगर को रौशनी से सजाया था। आज अयोध्या फिर एक बार दीपोत्सव से जगमग है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के जीवन के अन्धकार को दूर करने के लिए सतत समर्पित है। उनके जीवन से गरीबी और पिछड़ेपन के अन्धकार को मिटाकर विकास और खुशहाली का प्रकाश बिखेर रही है।
मंत्री नन्दी ने अपने संदेश में कहा की दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को आत्मसात करते हुए  स्थानीय दुकानदारों से खरीददारी करें।
मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश के अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली और विकास की रोशनी पहुंचाई जा रही है। उत्तर प्रदेश तरक्की और समृद्धि के दीपक से जगमगा रहा है।

Related posts

Leave a Comment