दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अभी जो मैं देखता हुआ निकला हूं उसमें 7 सीटों की बढ़त या जीत दिख रही है। कभी-कभी ऐसा होता है कि आपके हिसाब से जीत न हो तो मन निराश होता है। लेकिन यहीं धैर्य का समय होता है। इसी के साथ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को धैर्य रखने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जो कुछ सोच कर ही जनादेश दिया होगा, इसको हम स्वीकारते हैं। इसी के साथ मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी और कहा कि हम हार की समीक्षा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मनोज तिवारी ने बताया कि अब प्रदेश में दो ही बड़े दल रह गए हैं। पहली- आम आदमी पार्टी और दूसरी- भाजपा।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। पिछले चुनाव में बीजेपी को 32 फीसदी वोट मिले थे, इस बार 38 फीसदी मिले हैं। कार्यकर्ताओं को भी हमारी तरह विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हमने ट्रेंड देखा है कि दिल्ली में नए युग की शुरुआत हो रही है। यहां सिर्फ दो दलों की टक्कर होती है। यहां से कांग्रेस लगभग लुप्तप्राय हो गई है।प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मनोज तिवारी ने ट्विटर करते हुए लिखा था कि दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद। सभी कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद,… दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पे.. अरविंद केजरीवाल जी को बहुत बहुत बधाई…।
Related posts
-
हादसे को लेकर अत्यंत व्यथित हूं, अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई संवेदना
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद राष्ट्रपति ने अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा... -
Air India plane crash: टाटा ग्रुप ने एक-एक करोड़ रुपये की मदद का किया ऐलान
टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को घोषणा की कि टाटा... -
Air India Plane Crash की खबर सुनते ही गुजरात निकले मोदी! मौके पर प्रशासन का पूरा अमला मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री...