प्रयागराज। उत्तर प्रदेश किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि (टीना मा) ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के आवास मिर्जापुर जिले के ओरी गांव जाकर उनकी मां के निधन पर आज शोक जताया और श्रद्धांजलि अर्पित किया। महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी ने कहा कि वह एक ऐसी मां थी जिन्होंने एक सुयोग्य पुत्र को जन्म दिया आज वह उनका नाम जिला, प्रदेश और देश में रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री पद पर रहते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने समाज सेवा से प्रदेश के लाखों लोगों की जो सेवा कर रहे हैं वहीं उनकी मां के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी और ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान देगा। महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी ने कहा कि एक मां ने अपने बच्चे का पालन पोषण कर उसको समाज और देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है जिससे आज लाखों लोगों को उसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में हम सभी लोग आप के साथ हैं और उनके हर कदम पर रहेंगे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। कैबिनेट मंत्री श्री सिंह ने उनके आवास मिर्जापुर जाकर शोक जताने और उनके आने से उनको संबल मिलने की बात कही, इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के यहां कई मंत्री, सांसद,विधायक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शोक जताने के लिए पहुंचे थे।
Related posts
-
रेलवे यात्रा में रियायत प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगजन विभागीय पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन
प्रयागराज । भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित... -
महानगर अध्यक ने पार्टी पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की
प्रयागराज । मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश... -
नगर निगम की गाड़ी घर घर जाकर करेगी सेप्टिक टैंक की सफाई : महापौर
प्रयागराज । महापौर गणेश केसरवानी जी द्वारा बक्शी बांध दारागंज में 18 लाख रुपए की लागत...