स्वास्थ्य कारणों के चलते विश्राम कर रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से अपनी मौजूदगी जताई। मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि भाजपा सरकार में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। समाजवादी पार्टी आपको निराश नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मेरी भावना का मान रखना और अखिलेश यादव को भारी बहुमत से विजयी बनाना।मैनपुरी में मंच से मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आप सबके बीच मे आकर खुशी हो रही है। जनता परेशान है। गरीबी है। बेरोजगारी है। किसानों के सामने आय की समस्या है। सपा की सोच है कि किसानों को खाद दी जाए, पानी का इंतजाम किया जाए। नौजवानों को नौकरी मिले। सपा की सरकार बनेगी तो उनके रोजगार का इंतजाम किया जाएगा। व्यापारियों को सुविधा दी जाएगीी। जिससे वो किसानों की पैदावार खरीदें। किसान, बेरोजगार और व्यापारी की चिंता करनी है। यहां इतनी भीड़ देखकर साफ है कि जनता बदलाव चाहती है। नौजवानों को आर्थिक मदद की जाए।मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आज सारे देश के अंदर भय का वातावरण है, सब चिंता में हैं। यहां लोग उम्मीद के साथ आए हैं, ये उम्मीद सपा की सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भीड़ देखकर मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। में विश्वास दिलाता हूं, आपको निराश नहीं करेंगे। याद रखना किसान, नौजवान और व्यापारी, यही देश का विकास करेंगे। मेरी भावना का आदर रखना, अखिलेश को भारी बहुमत से जिताना।मुलायम सिंह का संबोधन समाप्त होने तक फिरोजाबाद से अखिलेश यादव भी यहां पहुंच गए। अखिलेश ने कहा कि मैं सबसे पहले नेताजी के आभार और धन्यवाद देना चाहता हूं। नेताजी के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी है। ये नेताजी का क्षेत्र रहा है। यहां नेताजी ने कुश्ती लड़ी और लड़ाई। चरखा दांव लगाकर बड़े बड़ों को पटखनी दी। अखिलेश ने कहा कि मैं आपके कार्यक्रम में आया तो रास्ते में एक और कार्यक्रम दिखा था। वहां भीड़ नहीं थी। कुर्सी खाली थीं। इस बार भाजपा के बूथों पर भूत नाचेंगे। भाजपा झूठ बोलती है, झगड़ा कराती है। ये लोग सहानभूति पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। जो लोग कानून को नहीं मानते वो सपा को वोट न दें। हमें उनके वोट की जरूरत नहीं। हम प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। इन लोगो ने रोजगार नहीं दिया, किसानों की आय दोगुनी नहीं की। इनका जितना बड़ा नेता, उतना बड़ा झूठ बोलता है। हमें नेताजी के क्षेत्र से लड़ने का सौभाग्य मिला है। यहां से हमें विधानसभा में जाने का मौका मिलेगा। विरोधी के पास वोट नहीं है, वो सब दल में घूम आया है। हो सकता है कि आगे सपा में आने की इच्छा हो। इसलिए यहां सम्बन्ध बनाने आए हैं। वो आएं तो चारपाई बिछा देना, फिर पूछना वादों का क्या हुआ। आज के बाद सड़कों पर मत निकलना, गांव में ही रहना। सबसे वोट को अपील करना। ये चुनाव किसान, नौजवान का चुनाव है।
Related posts
-
YUGM कॉन्क्लेव में बोले PM Modi, भारत को हर प्रौद्योगिकी में सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में हो रहा काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में YUGM कॉन्क्लेव को संबोधित किया। इस... -
वाशिंगटन में भारत और अमेरिका के बीच बैठक, द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा
भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से, भारत के वाणिज्य विभाग और... -
हाई लेवल मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने सेना को दी पूरी छूट, कहा- आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान...