मै गर्व से कहता हूं मेरी सबसे बडी पूंजी भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता हैं -डा दिनेश शर्मा

नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सम्मेलन में आए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया
भाजपा काशी प्रांत के मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों का सम्मेलन संपन्न
प्रयागराज। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी स्थित यूनाइटेड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च में भारतीय जनता पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए भाजपा काशी प्रांत के मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें काशी क्षेत्र के 16 जिलों के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी शामिल रहे। सम्मेलन के संयोजक उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सम्मेलन में आए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
 सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रदेश के सह प्रभारी सुनील भाई ओझा शामिल हुए.
सम्मेलन में 16 जिलों के 300 से अधिक मंडलों के मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी के साथ ही कई मंत्री व विधायक भी शामिल हुए.
सम्मेलन में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे  चुनाव से पहले जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं।  साथ ही जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी भी देने को कहा गया.  कोरोना काल में सरकार की मदद के बारे में भी प्रचारित करने के निर्देश दिए गए।
काशी प्रांत के सम्मेलन में शामिल होने  पहुंचे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आज जो भी विपक्ष के नेता जनता के बीच जाते हैं लोग उनसे पूछते हैं कि कोरोना काल के दौरान कहां नदारद हो गए थे नेता जी। कहा कि विपक्ष के पास कोई ऐसा मुद्दा ही नहीं जिसके बल पर वह जनता के बीच में जाकर वोट मांग सके. विपक्ष बिखरा हुआ है. उनकी आपस में लड़ाई चल रही है. बिखरे हुए विपक्ष से भाजपा की कोई लड़ाई नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी पार्टियां जितना लामबंद होती हैं उतना ही भाजपा को लाभ मिलता है.
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों और भाजपा के सुशासन के बदले जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में 2017 से ज्यादा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जीत दिलाएगी. उनका दावा है कि 2017 के चुनाव से ज्यादा सीटें 2022 के चुनाव में भाजपा को मिलेंगी.
संगठन मंत्री सुनील बंसल ने पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा. उन्होंने कहाकि काशी क्षेत्र के सभी जिलों के मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि पिछले चुनाव से अधिक सीटें 2022 के चुनाव में जितवाएं. भाजपा की प्रचंड जीत के पीछे का मुख्य कारण संगठन की मजबूती है. उन्होंने कहा कि मंडल से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा था कि 2017 के चुनाव में यूपी में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतकर सरकार बनाने में कामयाब हुई थी.
प्रयागराज में भाजपा के काशी प्रांत के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष बिखरा हुआ है. उनकी आपस में ही लड़ाई चल रही है. बिखरे हुए विपक्ष से भाजपा की कोई लड़ाई नहीं है। कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों में
भाजपा उत्तर प्रदेश सह प्रभारी सुनील  भाई ओझा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य जी, प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी, सुशील त्रिपाठी जी, मीना चौबे, अवधेश गुप्ता, अनामिका चौधरी,
 संतोष पटेल, निर्मला पासवान,   आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment