मोदी एक्सपेरीमेंटल बॉय के सामने समाजवादी पार्टी फेल हो गए है-सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज 8 फरवरी,2022।मोदी योगी लहर के सामने समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार को बार बार बदला है ओबीसी जाति समीकरण का पूरी तरह से एक्सपेरीमेंटल करने का प्रयास किया है मगर मोदी एक्सपेरीमेंटल बॉय के सामने समाजवादी पार्टी फेल हो गए हैं। यह बातें विधानसभा शहर पश्चिमी भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बेगमपुर,केशवपुर, अशरफपुर और हरीरामपुर में घर घर जनसंपर्क के दौरान मीडिया के पूछे सवालों का जबाब देते हुए कहा।
              भाजपा द्वारा संकल्प पत्र जारी होने पर मीडिया के सवालों का उत्तर देते हुए सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में योगी जी ने जो नींव रखी है वह नए उत्तर प्रदेश का मजबूत आधार है जहां पर प्रमुख मुद्दा सुरक्षा आता है उत्तर प्रदेश में भूमाफिया कल्चर ,गुंडाराज कल्चर,बाहुबलियों कल्चर का अंत किया है और विकास की धारा बही है उस विकास की धारा में हर वर्ग आता है युवाओं को दो करोड़ लैपटॉप/ टेबलेट, महिलाओं को सशक्तिकरण करने की नई शक्ति दी है।किसानों को कायाकल्प कर समृद्ध बनाने की दिशा में आगे बढ़े है और आने वाले त्यौहारों होली व दिवाली पर दो दो सिलेंडर अतिरिक्त देने और सबसे बड़ी बात इतिहास के पन्नों में जो रखा ही नहीं गया था महाराजा सुहेलदेव पासी का बहराइच में भव्य स्मारक बनाने का निर्णय बहुत ही सराहनीय है महाराजा सुहेलदेव जी ने गजनी की पूरी फौज को बड़ी बहादुरी के साथ रोकने में अतुलनीय योगदान दिया था। अब इतिहास के पन्नों में वीरता की गाथा को दर्ज किया गया है। सांस्कृतिक धरोहरों एवं पर्यटनों पर विशेष बल दिया है।आज भाजपा के संकल्प पत्र पर एक लाइन मुख्य बात कहूंगा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की झलक दिखती है।
             इस मौके पर रूपचंद सुशीला सुमन सूर्य प्रकाश संजय सरला सुरेंद्र लीलावती शिवपाल राम भरोसे रूपा रूबी शीला अरविंद विमल हिमांशु श्रीवास्तव प्रमोद राम कुमार धर्मराज अशोक कुमार सुनीता सीमा विपिन मालवीय संदीप सोनकर अमर सिंह श्याम लाल विश्वकर्मा दिवाकर सिंह सोनू राधा देवी सोहन कली रोहिणी दिव्या महेंद्र कुमार जितेंद्र कुमार विनोद कुमार लक्ष्मण पूनम मालवीय अशर्फीलाल आदि ने कमल के फूल पर बटन दबाकर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Related posts

Leave a Comment