राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क में मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 05, 06 व 07 मार्च को

 प्रयागराज ।  राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज में आगामी 05, 06 व 07 मार्च, 2022 को आयोजित मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी को भव्य एवं आकर्षक कराने की तैयारियाॅं जोर-शोर से चल रही है। विभिन्न प्रजातियों के पुष्पों/शोभाकार गमलों की रंगाई-पुताई, शोभाकार पौधों की कटाई-छटाई, पार्क की साफ-सफाई आदि का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। चन्द्रशेखर आजाद पार्क को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। पार्क को आकर्षक बनाने हेतु आकर्षक बिजली की रंग-बिरंगी झालरें लगायी जा रही है। यह प्रदर्शनी -05, 06 व 07 मार्च 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 08ः00 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।
           विभिन्न जीवों जैसे हाथी, मोर, सारस, जिराफ, आदि की टापियरी को फूलों से सजाया जा रहा है। जो इस बार प्रदर्शनी के आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगी। पहली बार प्रदर्शनी में मीडिया कर्मियों के लिए अलग से विभाग बनाया गया है जिसमें गमलों में लगे मौसमी फूल, शोभाकार हरे-भरे पौध, कैक्ट्स एवं सकुलेन्ट पौध, कटे गुलाब के फूल, कटे मौसमी फूल, पुष्प विन्यास, शाकभाजी, फल प्रतियोगितायें सम्मिलित है। साथ ही फोटोग्राफी एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी पहली बार पुष्प प्रदर्शनी में किया गया है।
            प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को धनराशि के रूप में पुरस्कार तथा प्रतियोगिता में ओवर आल सर्वश्रेष्ठ विजेता को रू0-21000/-, द्वितीय सर्वश्रेष्ठ विजेता को रू0-11000/- व तृतीय सर्वश्रेष्ठ विजेता को रू0-5100/- की धनराशि प्रदान किया जायेगा।
           पहली बार आयोजित की जा रही फोटोग्राफी एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कार्यालय अधीक्षक, राजकीय उद्यान, प्रयागराज में उप निदेशक उद्यान,  पंकज कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी जिसमें उद्यान अधीक्षक उमेश चन्द्र उत्तम, एवं फोटोग्राफी एवं पेन्टिंग के जानकार प्रो0 संजय काला, प्रो0 मंजू अग्रवाल,  तलत महमूद, डाॅ0 दीप्ति अग्रवाल, डाॅ0 प्रीथा पाण्डेय, श्रीमती मिताली,  एस0के0 यादव,  राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment