राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के अध्यक्ष चुने जाने पर राष्ट्रीय सनातन सेना ने किया सम्मानित

प्रयागराज।  राष्ट्रीय सनातन सेना के पदाधिकारियों द्वारा  सिविल लाइंस के साकेत होटल में राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को विकास भवन का अध्यक्ष चुने जाने के उपलक्ष में उनका माल्यार्पण  तथा शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे , राष्ट्रीय संरक्षक अभय नारायण पांडेय, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड  राजेंद्र तिवारी उर्फ दुकान जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, संतोष पांडेय, हीरामणि त्रिपाठी, हर्ष त्रिपाठी , कौशांबी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी , आशीष यादव आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment