उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्या में इस बार दीपावली के दीपोत्सव को पहले से और भी ज्यादा भव्य और वैश्विक पटल पर अविस्मरणीय बनाया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के नेतृत्व में प्रदेश भर में दीपोत्सव 2021 मनाने का आयोजन किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा खास अयोध्या में मनाए जाने वाला पांच दिवसीय दीपोत्सव 2021 है। सम्पूर्ण अयोध्या में 12 लाख दीपों का प्रज्जवलन किया जाएगा। इसमें राम की पैडी पर नौ लाख दीप जलाकर कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। वहीं अयोध्या नगर क्षेत्र में तीन लाख दीपों का प्रज्जवलन किया जाएगा। अयोध्या के तट रामायण की गाथा को भी अमर बनाया जाएगा। साथ ही लेजर लाइट में भव्य रामायण का हेरिटेज लुक में शो दिखाया जाएगा। पांच दिवसीय दीपोत्सव को विश्व स्तर पर यादगार बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।तीन नवंबर को दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के हर गांव से पांच मिट्टी के दीपक अयोध्या को रोशन करने में मदद करेंगे। एक नवंबर से दीपोत्सव शुरू हो रहा है। मुख्य आयोजन तीन नवंबर को होगा। इस दिन मां सरयू का नौ लाख दीपों से श्रृंगार किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के संबंधित जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है कि राज्य के 90 हजार से अधिक गांवों में से प्रत्येक से पांच मिट्टी के दीपक समय पर अयोध्या पहुंचें।इस साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अयोध्या में दीपोत्सव पर 12 लाख दीये (मिट्टी के दीपक) जलाए जाएंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में पीएम और सीएम की आवास योजनाओं के अनुमानित नौ लाख लाभार्थी अपने घर के बाहर एक-एक दीया जलायेंगे। इस दीपोत्सव में कम से कम नौ लाख दीये जलाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग कम से कम 12 लाख मिट्टी के दीये जलाने की योजना बना रहा है ताकि 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले आखिरी दीपोत्सव के दौरान एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जा सके।
2017 के बाद से योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या में दीपोत्सव समारोह आयोजित कर रही है, जिसकी शुरुआत उद्घाटन 51 हजार दीयों से वर्ष 2019 में 4,04,226 मिट्टी के दीयों, वर्ष 2020 में 6,06,569 मिट्टी के दीयों तक होकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई है। पर्यटन विभाग की ओर मिली जानकारी के अनुसार दीपोत्सव समारोह के लिए राज्य के प्रत्येक गांव में पांच मिट्टी के दीपक देने का निर्णय में लखनऊ में आयोजित एक बैठक में राज्य स्तर पर लिया गया है। इस पहल के लिए जिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।त्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि यह एक स्वागत योग्य कदम है जो राज्य के सभी गांवों और जिलों को अयोध्या में समारोह का बनेंगे। जिला पर्यटन विभाग के अधिकारी, डीएम की देखरेख में, राज्य भर के निर्वाचित ग्राम प्रधानों और ग्रामीण कुम्हारों से संपर्क करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये 4.5 लाख से अधिक दीये मिल सकें। गांवों में प्रयागराज जिले के लगभग 2800, प्रतापगढ़ जिले के 2000 से अधिक, कौशांबी के 800 से अधिक और फतेहपुर जिले के 1300 से अधिक गांव शामिल हैं।