रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से सबसे बड़ा बदला लिया। एक ही रात में पूरे यूक्रेन को ध्वस्त कर दिया। यूक्रेन का कोई ऐसा शहर नहीं बचा जहां रूस के ड्रोन और मिसाइलों ने तबाही न मचाई हो। पूरा यूक्रेन हमलों से कांप रहा है। जेलेंस्की ने सपने में भी नहीं सोचा था कि पुतिन का गुस्सा इतनी तबाही मचाएगा। रूस के पहले हमले के बाद इससे भी बड़े अटैक की आशंका बड़ गई है। धमाके होते रहे, इमारतें जलती रही। मिसाइलें गरजती रही और ड्रोन बारूद गिराते रहे। यूक्रेन ने वो मंजर देखा जिसे देखकर जेलेंस्की की रूह कांप उठी है। रूस ने मिडनाइट अटैक से ऐसी तबाही बरसाई कि यूक्रेन के इलाकों को आग के गोले में तब्दील कर दिया। इमारतें आग के शोलों से घिर गई।
आधी रात को पूरे यूक्रेन में चीख पुकार मच गई। एक के बाद एक होते तेज धमाके और हर धमाके के बाद आग की उठती लपटें और धुंआ जिसने यूक्रेन के लोगों को अंडरग्राउंट बंकर में छुपने पर मजबूर कर दिया। यूक्रेनी अधिकारी ने बताया कि रूस ने रात को यूक्रेन के शहर खार्किव पर अपना सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। खार्किव के मेयर इहोर तेरेखोव ने कहा कि रूस ने रात भर 48 ड्रोन, साथ ही दो मिसाइल और चार गाइडेड बम दागे, जिसे उन्होंने पूरे युद्ध के दौरान का सबसे शक्तिशाली हमला बताया। खार्किव क्षेत्र पुलिस के जांच विभाग के प्रमुख सेरही बोल्विनोव ने कहा कि हमला दो घंटे से ज़्यादा समय तक चला और यह युद्ध के दौरान शहर में हुआ सबसे बड़ा हमला था। बोल्विनोव ने कहा कि एक अपार्टमेंट बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस द्वारा जारी फुटेज में शहर के ओस्नोव्यान्स्की जिले में एक इमारत में सुलगती हुई क्षति दिखाई गई। मेयर तेरेहोव ने कहा कि करीब 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें डेढ़ महीने का बच्चा और 14 साल की लड़की शामिल है।
बदले की आग में जल रहे पुतिन के गुस्से से यूक्रेन थर्रा उठा है। हर तरफ धमाकों से दहशत फैल गई। कीव, खारकीव ऐसा कोई इलाका नहीं जहां बारूद की बारिश नहीं हुई। महज पांच दिन में रूस की सेना ने ऐसा भीषण बदला लिया जिसकी कल्पना भी जेलेंस्की ने नहीं की होगी। यूक्रेन ने ऑपरेशन स्पाइडरवेब से रूस में तीन हजार किलोमीटर अंदर हमले किए थे। रूस के एयरबेस टारगेट कर दिए थे। अब पुतिन ने क्रेमलिन में बैठकर कीव को तबाह कर दिया है।