रेल सुरक्षा बल का उत्कृष्ट कार्य

रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज मण्डल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के दायित्व के साथ ही रेल परिसम्पत्ति की सुरक्षा का दायित्व भी पूरी कुशलता के साथ निर्वहित किया जा रहा है।

                 इसी क्रम में दिनांक 22/11/2021को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष प्रयागराज से प्राप्त सूचना कि गाड़ी संख्या 12988 के कोच S 2 में एक महिला को अटेंड कर उतारना है| सूचना मिलने पर सहायक इंस्पेक्टर द्वारा गाड़ी को अटेंड किया गया | महिला को उतार कर थाने लाया गया एवं महिला सिपाही को  सुरक्षा में बैठाया गया| महिला से पूछताछ करने पर महिला ने बताया की वह घर से नाराज होकर आयी थी| माँ से मिलने पर  बेटी ने  माँ के साथ जाने की इच्छा जाहिर की तो उसको उसकी माँ को सुपुर्द किया| जिस पर उसकी मां द्वारा रेल सुरक्षा बल के कार्य को सराहा और उनको धन्यवाद किया |

Related posts

Leave a Comment