लंदन में मिस्ट्री गर्ल के साथ डेट पर गए शुभमन गिल? लोग ले रहे ‘सारा’ का नाम

भारत के नए स्टार शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड में हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के बाद वह काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए वहां गए हैं। शुभमन की बल्लेबाजी की तरह ही उनके लव लाइफ बातें सोशल मीडिया पर लगातार होती रहती हैं। जिम्बाब्वे में उन्होंने शानदार शतक लगाया था। उसके बाद से उन्हें अगला विराट कोहली कहा जाने लगा है। शुभमन लंदन में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन लंदन में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ नजर आए। दोनों को एक रेस्त्रां में देखा गया। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि शुभमन लंदन में सारा के साथ डेट पर गए हैं।

शुभमन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि वह भविष्य के प्रति वफादार हैं, पिछले दिनों के लिए नहीं। शुभमन और  दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के बीच रिलेशन की खबरें कई बार सामने आईं। हालांकि, दोनों ने कभी भी इसकी पुष्टि नहीं की।

Related posts

Leave a Comment