वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने किया बाढ़ पम्पिग स्टेशनों का निरीक्षण

प्रयागराज । नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज  चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा बक्शी बांध एवं मोरी गेट बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में नगर आयुक्त  द्वारा विद्युत विभाग को बांढ पम्पिंग स्टेशन का फीडर अलग करने, मोरी गेट पर नगर निगम को नाला सफाई हेतु निर्देशित किया गया है तथा जलकल विभाग के महाप्रबन्धक को बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों के संचालन सुचारू रूप से किये जाने हेतु निर्देशित किया जिससे बाढ़ के समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।

Related posts

Leave a Comment