केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम पर निशाना साधा है। सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौजूद शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगे, मोदी जी ने उनको जेल में डालने का निर्णय किया, लेकिन केजरीवाल ने उनके खिलाफ अभियोग चलाने की अनुमति नहीं दी है। शाह ने कहा कि शरजील इमाम का असम को भारत से अलग करने का देश विरोधी वीडियो सभी ने देखा होगा, आज दिल्ली पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है और जेल की हवा खाने के लिए उसको दिल्ली लाया जा रहा है।बता दें कि भड़काऊ भाषण देने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने बिहार के जहानाबाद से शरजील को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड की मांग रखी है।बता दें कि भड़काऊ भाषण देने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने बिहार के जहानाबाद से शरजील को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड की मांग रखी है।
Related posts
-
जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार, कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
केंद्र की मोदी सरकार ने फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल... -
Akshay Tritya पर PM Modi का आया बयान, कहा विकसित भारत को नई ताकत दे
देश भर में अक्षय तृतीया के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।... -
देश की भावनाओं को समझकर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सही कदम उठाएं प्रधानमंत्री: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से...