साहित्यकार प्रोo नीलम सरन गौर का हुआ सम्मान
प्रयागराज। शुआट्स में चल रहे कृतज्ञता महोत्सव समारोह में प्रसिद्ध साहित्यकार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की प्रोo नीलम सरन गौर का सम्मान शुआट्स के डॉo आशीष एलेक्जेंडर और डॉo आशीष नोएल ने किया। प्रोo नीलम सरन गौर, 2023 की साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता है।
कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी चैप्लिन द्वारा प्रार्थना प्रस्तुत किया गया। प्रोo नीलम सरन गौर ने अपनी प्रसिद्ध कृति से कुछ अंश पढ़कर सुनाए और अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा लिखना एक अकेली और एकांत यात्रा होती है, जिसमें बहुत कुछ छिपा होता है।
कृतज्ञता महोत्सव के अवसर पर शुआट्स में जनजातीय, आदिवासी फेस पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके संयोजक आशीष अलेक्जेंडर तथा आयोजन सचिव डॉo प्रियंका सिंह थी। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न जनजातीय संस्कृतियों को फेस पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया गया। रंगोली के जरिए अलग.अलग संस्कृतियों को दर्शाया गया। संथाली, गारो, खासी , जारवा आदिवासी सहित उत्तर पूर्वी भारत की जनजाति परंपरा को बखूबी प्रदर्शन फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में किया गया।
फूड फेस्ट में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न संस्कृतियों के विभिन्न व्यंजन प्रस्तुत किये गये। भव्य संगीत संध्या का भी आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) सी. जॉन वेस्ली, एडीशनल रजिस्ट्रार ,शुआट्स थे।उन्होंने सैम हिगिनबॉटम की शिक्षा और सेवा पर आधारित प्रेरणादायक संबोधन दिया। मंद्रिता और निलांजना द्वारा नृत्य प्रस्तुतियाँ की गई। आशीष का एकल गीत, और आर्चिस्मिता, मेज़ी, और जियान के गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया ।बैंड इबादत और स्ट्रेट टू सोल ने अपने विशेष प्रदर्शन से दर्शकों के बीच समां बाँध दिया, जबकि एथीरियल ग्रुप और यूनिवर्सिटी म्यूजिक ग्रुप की प्रस्तुतियों ने भी सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का समापन 27 अक्टूबर 2024 को किया जायेगा।