रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई से पूरी दुनिया चिंतित है। दोनों देश की जंग खतरनाक पड़ाव पर पहुंच चुकी है। रूसी सैन्य बल लगातार यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। वहीं खार्किव में हो रहे धमाकों से पूरी दुनिया दहल उठी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन में ज़ापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र के आसपास भारी लड़ाई की खबरों पर चिंता व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ट्विटर पर कहा कि सैन्य अभियानों में कभी भी परमाणु सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं ज़ापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र के आसपास भारी लड़ाई की बड़ी अलार्म रिपोर्टों का पालन कर रहा हूं और मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि कभी भी सैन्य अभियानों में परमाणु सुविधाओं को लक्षित नहीं किया जाना चाहिए।’यूक्रेन ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA)को जानकारी दी कि रूसी सेना ने देश के ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (NPP) की साइट पर नियंत्रण कर लिया है। लेकिन महानिदेशक राफेल मारियो ग्रासी ने इस सुचना को गलत बताते हुए कहा कि परमाणु ऊर्जा प्लांट अपने नियमित कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जा रहा है और रेडियोधर्मी सामग्री का कोई उत्सर्जन नहीं हुआ है।
Related posts
-
WTO में हो गई भारत-अमेरिका की भिड़ंत, मामला कैसे बिगड़ गया?
भारत और अमेरिका के रिश्तों में इन दिनों सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा है। भले ही... -
अचानक Pakistan का सगा क्यों हो गया अमेरिका? Asim Munir को अमेरिका ने आर्मी परेड डे पर बुलाया
पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर कथित तौर पर इस सप्ताह अमेरिका का दौरा करने वाले... -
कर्फ्यू से रूकेंगे दंगे? ट्रंप का सेना वाला दांव उल्टा पड़ गया
अमेरिका के सबसे खूबसूरत और दूसरे सबसे बड़े शहर लांस एजिल्स में हालात अभी भी तनावपूर्ण...