सदस्यता अभियान मे भाजपा ने बनाये ग्यारह सौ सदस्य

फाफामऊ।
भारतीय जनता पार्टी के शिवकुटी मंडल ने फाफामऊ चौराहे पर कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान  चलाया जिसके मुख्य अतिथि महापौर गणेश केशरवानी रहे। शिवकुटी मंडल अध्यक्ष के अगुवाई मे ग्यारह सौ सदस्य बनाए गए। सुशील मोदनवाल व अर्चना माली के संयोजन मे सुबह से ही फाफामऊ चौराहे पर कैम्प लगा कर आन लाइन सदस्यता की शुरुआत की गई। सदस्य बनने के लिए लोगों का तांता लगा रहा दोपहर तक एक हजार से ज्यादा लोगों ने सदस्यता ली अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय जायसवाल ने महापौर गणेश केसरवानी को अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया।इस दौरान मंडल के महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह,अशोक अग्रवाल,श्रीकांत उपाध्याय,मंशू केशरवानी, सोनू जायसवाल, अजय जायसवाल,अभिषेक अग्रवाल, श्याम बाबू गुप्ता, सुमन श्रीवास्तव, दीपक साहू,सुरेश केशरवानी, डा.हीरा लाल,राम नारायण मिश्र, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment