प्रयागराज । समाजवादी पार्टी ने फूलपुर विधानसभा के उप चुनाव में पुलिस क्षेत्राधिकारी हंडिया सुनील कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष झूं सी उमेश सिंह पर सपा प्रत्याशी के समर्थकों को नाजायज परेशान करने एवं भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को लिखित शिकायत देख कर दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पत्र लिख कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ को अवगत कराया है कि पुलिस क्षेत्राधिकारी हंडिया एवं थाना अध्यक्ष झूंसी के अपने पद पर बने रहने पर निष्पक्ष,
निष्पक्ष,स्वतंत्र, पारदर्शी एवं भयमुक्त मतदान नहीं हो सकता है। दोनों अधिकारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र में आरोप लगाया है कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मुजतबा सिद्दीकी के वाहनों की जांच के नाम पर घंटों रोके रखा जाता है। इतना ही नहीं सपा समर्थकों को भाजपा का प्रचार करने का दबाव बनाया जाता है ऐसा ना करने पर फर्जी मुकदमे में जेल भेज देने और मकान पर बुलडोजर चलाने की धमकी दी जा रही है।