नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच ऐहतियाती कदम के तौर पर बृहस्पतिवार रात पश्चिमी उत्तरप्रदेश के छह जिलों में इंटरनेट सेवा रोक दी गयी। राजधानी लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, सहारनपुर, बुलंदशहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, संभल, फिरोजाबाद, मथुरा आगरा, कानपुर और सीतापुर में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है और शुक्रवार शाम यह बहाल की जाएगी। इन जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में बताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि आगरा में शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। रिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि बुलंदशहर में बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे सेवा बंद कर दी गयी और शनिवार सुबह इसे बहाल किया जाएगा। बहरहाल, इन जिलों और क्षेत्र में अन्य जगहों पर पुलिस और प्रशासनिक महकमा अलर्ट है। पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया और समुदाय के नेताओं, नागरिकों से संवाद करते हुए नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर आशंकाओं को दूर करने के लिए उनके बीच पैम्पलेट भी बांटे। पिछले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी थी और पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए थे।
Related posts
-
रेलवे यात्रा में रियायत प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगजन विभागीय पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन
प्रयागराज । भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित... -
उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा क्रान्ति की ओर अग्रसर
प्रयागराज । विश्व के हर क्षेत्र में विकास करने के लिये विद्युत जरूरी है। बिना विद्युत... -
महानगर अध्यक ने पार्टी पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की
प्रयागराज । मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश...