द्रिक पंचांग के मुताबिक 03 जून 2025 की रात 03:31 मिट पर ग्रहों के राजा सूर्य और शनि एक शुभ कोणीय योग का निर्माण करेंगे। इस कोणीय योग को पंचांक योग भी कहा जाता है, यह योग तब बनता है, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 72 डिग्री की कोणीय स्थिति में अवस्थित होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कोणीय स्थिति में सभी ग्रह एक-दूसरे को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। बता दें कि इस योग को काफी दुर्लभ माना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 03 जून से बनने वाले सूर्य-शनि के पंचांक योग का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव किन राशियों को मिलने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और शनि के साथ पंचांक योग बनना सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ है। यह इन जातकों के नेतृत्व और प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देता है। सिंह राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है या फिर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर यह जातक बिजनेस कर रहे हैं, तो कोई लंबी योजना फलीभूत हो सकती है। सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा व सम्मान में वृद्धि होगी। निर्णय और आत्मविश्वास से कई लोग प्रभावित होंगे।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह योग वित्तीय दृष्टि से काफी फायदेमंद रहने वाला है। यदि इस दौरान धनु राशि के जातक नौकरी बदलना चाह रहे हैं, या फिर विदेश संबंधित कोई काम कर रहे हैं, तो आपको शुभ सूचना मिल सकती है। शोध, शिक्षा या उच्च अध्ययन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। गुरु का प्रभाव और शनि-सूर्य का संतुलन आपकी साझेदारी और धैर्य को निखारने का काम करेगा। वहीं संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। मानसिक संतुलन और स्पष्ट सोच की वजह से निर्णय लेने में फायदा होगा।
कुंभ राशि
बता दें कि कुंभ राशि के लोगों पर शनिदेव की विशेष दृष्टि होती है। जब सूर्य शनि के साथ पंचांक योग बनाते हैं, तो यह कुंभ राशि के जातकों के जीवन में नई जिम्मेदारियों और स्थायित्व का संकेत देता है। वहीं कुंभ राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत रंग लाएगी। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी और सीनियर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मनिरीक्षण और योजनाओं को क्रियान्वित करने का है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ के योग हैं। वहीं अगर आपने पहले से कोई दीर्घकालिक निवेश किया है। कुंभ राशि के लोगों का पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा।