प्रतापगढ़। हरि ओम मिश्र को प्रतापगढ़ जनपद का पुन: भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ाqजला अध्यक्ष बनाये जाने पर उनके समर्थको में खुशी की लहर है। समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। केंद्रीय संगठन भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा एक बार पुन: प्रतापगढ़ जनपद का हरिओम मिश्र को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा जारी की गई लिस्ट में ११ जनपदों के जिलाध्यक्षों की घोषण की गई है। हरिओम को दोबारा अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इस खुशी को जाहिर करने के लिए आपस में मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। कार्यकर्ताओं का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी में हरिओम मिश्र जैसे कार्यकर्ता को ऊंचाई देना कहीं न कहीं संगठन को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
उनके अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश परिषद सदस्य शैल तनया श्रीवास्तव, श्रवण कुमार दुबे शिवकुटी मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, सन्दीप शुक्ला, अविनाश निषाद, अमित ओझा, अरुण राय, रीता शुक्ला, धनंजय पांडे, प्रत्यूष पांडेय, डॉ केशव दत्त पांडेय, भोला यादव, विनोद गुप्ता, राघव राम पांडेय, सुधाकर शुक्ला, हरिशंकर शक्ला, मिथिलेश शर्मा, रोहित पटेल, विशाल शर्मा, सुशील पांडेय, रमेश पटेल आदि लोगों ने बधाई दी। अध्यक्ष चुने जाने पर कौस्तुत तित्राठी, कार्तिक त्रिपाठी तथा श्रवण दूबे ने हरिओम मिश्र के घर जाकर उनकी माता को मिठाई खिलाते हुए आशीर्वाद लिया।