हरियाणा और पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी है। नारनौल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिनों तक ठंड का कहर जारी रहने का अनुमान है। हरियाणा का नारनौल सामान्य के मुकाबले दो डिग्री तक अधिक ठंडा रहा। हिसार में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में करनाल (छह डिग्री से.), रोहतक (पांच डिग्री से.), भिवानी (5.7 डिग्री से.), सिरसा (6.1 डिग्री से.) और अंबाला (5.5 डिग्री से.) समेत कई अन्य स्थानों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री से. दर्ज किया गया। लुधियाना (5.5 डिग्री से.), पटियाला (5.8 डिग्री से.), बठिंडा (5.9 डिग्री से.), हलवारा (5.8 डिग्री से.), आदमपुर (7.2 डिग्री से.) और अमृतसर (6.5 डिग्री से.) में भी रात को बहुत ठंड रही। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री से. दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाया रहा।अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों में एक सप्ताह से दिन का तापमान भी सामान्य से छह से नौ डिग्री कम रह रहा है और यह 11 से 14 डिग्री से. के बीच दर्ज किया जा रहा है। यहां के एक बुजुर्ग निवासी बलदेव सिंह ने बताया, ‘‘यहां इन दिनों बहुत ठंड पड़ रही है क्योंकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहे हैं। मैंने पिछले कुछ वर्षों में इतनी ठंड नहीं देखी। कोहरे से स्थिति और खराब हो गई है।’’
Related posts
-
शंखनाद से सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार, जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण
हिंदू धर्म में शंख को शुभ और पवित्र माना जाता है। धार्मिक अनुष्ठानों में शंख का... -
मई में 6 बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर होगा इसका असर?
ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2025 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अब अगस्त का महीना ज्योतिष... -
पेरेंट्स को नाम रोशन करते हैं इस मूलांक के लोग, पैसों की कभी नहीं होती है कमी
किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक...