प्रयागराज। प्रयाग नागरिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली के पावन पर्व पर होलिका दहन की पूर्व संध्या पर प्रयागराज नगर की साहित्यिक-सांस्कृतिक धरोहर ऐतिहासिक हथौड़ा बारात आन-बान-शान के साथ अपने परंपरागत मार्गों पर हाथी, घोड़ा, भांगड़ा, ढोल, डीजे लाइट, अतिशबाजी के संग भौकाल से निकली।
ऐतिहासिक हथौड़ा बारात निकलने से पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंडलायुक्त आर.एस वर्मा, विशिष्ट अतिथि नगर पुलिस अधिक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, डाॅ. बी.के कश्यप, श्याम सुन्दर सिंह पटेल, ओ.पी गुप्ता का अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह द्वारा संयोजक संजय सिंह ने सम्मानित किया। तत्पश्चात् आर.एस वर्मा एवं नगर पुलिस अधिक्षक ने दुल्हा बने हथौडे़ को काजल लगाकर, राई नोन, मिर्च से नजर उतार, मूसर घुमावन कर दीपक से चारों दिशाओं की बछय्याँ कर, गुलाब गजरा चढ़ाकर, लालटेन से आरती करते हुए, सूप नचावन कर, हथौडे़ की बछय्याँ ली। दुल्हा बने हथौड़े को कंधाचढ़ी के लिए संयोजक संजय सिंह को सौंप दिया। दुल्हा बने हथौड़े के संग नगर के कलमजीवी, बुद्धिजीवी, श्रमजीवी, सलोथर, खोचड़, मुर्रेदार, बैठकबाज, ठप्पेबाज, मंतरबाज, लंतरानीबाज, कुरीच, जड़ियल, छुरियल, नौरंगा, भर्रेदार, कंगलटिर्रे, नकबहेल, लपूझन्ना, लेड़ीतर, बतोलेबाज, लपरहे, खुररैट, तौकियल, ढाईसवा पाँच, ढकेल, खलीफा, खूसट, हौलट, बकैत, बगुला-भगत कमर टिर्रे, फेंकू, लपेटू साथ-साथ चले।
समारोह में मुख्य रूप से रतन दीक्षित, गोपी नाथ सर्राफ, मेराज अहमद, नीरज गुप्ता, पूर्व पार्षद, सोनू वर्मा, रिंकू वर्मा, चंद्र प्रकाश सोनी, ओम प्रकाश अग्रवाल, बेबी टंडन, बृजेश चैरसिया, सुधीर गुप्ता, गुरूचरन लाल अरोरा, प्रवीन केसरवानी, गुलाब सिंह चैहान, कादिर भाई, संजय चैरसिया, मुन्ना चैरसिया, आलोक मालवीय, चन्द्र प्रकाश कौशल, राजू जैन, अमित गुप्ता, विनोद केसरवानी, शिव नंदन पाण्डेय, संतोष शुक्ला, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, अजय साहू, रोहित गुप्ता, राजू अग्रवाल, तुषार कुमार, पुनित साहू, बृजेश चैरसिया आदि भारी संख्या में हथौड़े के बाराती संग-संग चले।