नारीबारी, प्रयागराज से प्रमोद बाबू झा़। बारा थाना क्षेत्र के डांडो चौराहे पर दो सप्ताह से 11 सूत्रीय मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन हिंद धरने पर बैठा है। लेकिन शासन-प्रशासन किसानों की मांग को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। रविवार की शाम बारा तहसील के नायब तहसीलदार विजय कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलित किसान यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता किए लेकिन कोई उचित समाधान नही निकल सका ।ज्ञात हो कि भारतीय किसान यूनियन के समर्थन में एक सप्ताह पूर्व प्रयागराज यमुनापार सांसद उज्ज्वल रमण सिंह भी पहुंचे थे और किसानों की मांगो को सुनकर समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया था लेकिन आंदोलित किसान यूनियन हिंद की मांगे पूरी नही हो सकीं। किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस प्रशासन बारा द्वारा आन्दोलन को समाप्त करने की बात कही जा रही है, और ऐसा न करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन हिंद के मण्डल उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी का कहना है कि जब तक यूनियन की मांगे पूरी नही होंगी तब तक उक्त जनांदोलन जारी रहेगा।
Related posts
-
इथेल हिग्गिनबॉटम का परिणाम शत प्रतिशत
प्रयागराज। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेषन (सीआईएससीई) द्वारा घोषित नतीजों में इथेल हिग्गिनबॉटम स्कूल... -
पहलगाम में धार्मिक आधार पर लोगों को निशाना बनाना गलत : राजीव पासवान
प्रयागराज । मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान एडवोकेट ने एक... -
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में लोको परिचालन समीक्षा बैठक आयोजित
फ्रंटलाइन स्टाफ अर्थात लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर सभी प्रकार की ट्रेनों के...