प्रयागराज। राष्ट्रीय सनातन सेना की प्रस्तावित दिनांक 15 नवंबर 2021 की सद्भावना यात्रा को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सनातन सेना के पदाधिकारियों की बैठक सिविल लाइंस के साकेत होटल में की गई ।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय संरक्षक अभय नारायण पांडे के द्वारा की गई, बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि हमारी सद्भावना यात्रा के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी होंगे तथा हमें सद्भावना यात्रा में कोई कमी नहीं छोड़नी है, राष्ट्रीय संरक्षक अभय नारायण पांडे ने सभी पदाधिकारियों से अपील किया कि वे अपने साथ अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लेकर सद्भावना यात्रा में शामिल जिससे सद्भावना यात्रा सफल बनाई जा सके ।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में सुनील पांडेय,अमर त्रिपाठी ,राजेश गौड़, संतोष पांडेय राजेश शर्मा, धनंजय त्रिपाठी, कृष्णा पाल, नरेंद्र पाठक, राजेंद्र त्रिपाठी जिलाध्यक्ष कौशांबी, जयप्रकाश, अंजनी त्रिपाठी ,अंबरीश शुक्ला, जेपी सिंह संदीप जायसवाल ,रूद्र नारायण त्रिपाठी, शिव शंकर सिंह, बलराम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
Related posts
-
मूलभूत सुविधाओं के नाम पर शंकरगढ़ विकासखंड में जारी बंदरबांट
ग्राम पंचायत ओढ़गी तरहार में दबंग प्रधानपति पर लग रहे गंभीर आरोप दिव्यांग व्यक्ति को भी... -
जोनल स्तर पर एनसीआरईएस के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र बैठक का हुआ शुभारंभ
उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय प्रयागराज में दिनाँक 12.06.2025 से महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री उपेंद्र चंद्र... -
विश्व योग दिवस मे शंख योग सम्मलित किया जाये – दुकानजी
प्रयागराज 21 जून विश्व योग दिवस पर हर रोगो का ईलाज योग से सम्भव है जिसमे...