विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम अगले महीने जून में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरे के लिए शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान हो गया। शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया। ऋषभ पंत को उपकप्तानी सौंपी गई। इस टीम के ऐलान के साथ ये साफ हो गया कि सफेद जर्सी पहनने के लिए घरेलू क्रिकेट पर फोकस करना होगा।
कम से कम टेस्ट क्रिकेट में आईपीएल के आधार पर तो भारतीय टीम का चयन नहीं होगा। टेस्ट क्रिकेट के लिए लाल गेंदों वाले क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन मायने रखेगा। घरेलू क्रिकेट खेलना बेहद जरूर है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण करुण नायर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों की वापसी है। आईपीएल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन होता तो अभिमन्यु ईश्वरन का चनय शायद ही होता। नितीश रेड्डी भी शायद ही खेलते। जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान नहीं बनाया जाता।
घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्सन करने के बाद करुण नायर को 8 साल बाद भारतीय टीम में मौका मिला। शार्दुल ठाकुर की लगभग डेढ़ साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई। शार्दुल ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं चुना गया। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया गेंद के साथ बल्ले से भी सभी को प्रभावित किया।
करुण नायर और शार्दुल के आंकड़े
वहीं करुण नायर ने रणजी ट्रॉफी में 9 मैच की 16 पारियों में 53.93 के औसत से 863 रन बनाए। इसमें 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। शार्दुल ने 9 मैच की 12 पारियों में 42.08 के औसत से 505 रन बनाए। इसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। उन्होंने 18 पारियों में 35 विकेट भी झटके।