भारत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अमेरिका के साथ मजबूत होती साझेदारी का एक और उदाहरण पेश करते हुए पेंसिल्वेनिया राज्य के सबसे बड़े शहर फिलाडेल्फिया को कोविड-19 से मुकाबले के लिए 18 लाख एन95 मास्क दान दिए हैं। फिलाडेल्फिया के महापौर जिम केनी ने भारत से मास्क की आपूर्ति करने का अनुरोध किया था। यह मास्क महामारी से मुकाबला कर रहे अग्रिम मोर्चे की कर्मचारियों द्वारा उपयोग में लाया जाएगा।अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “कोविड-19 से मुकाबले में सहायता के लिए भारत द्वारा भेजे गए 18 लाख एन95 मास्क फिलाडेल्फिया को प्राप्त हुए।” उन्होंने कहा, “यह भारत-अमेरिका के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में विश्वसनीय साझेदारी का एक और उदाहरण है।” भारत द्वारा भेजे गए मास्क, फिलाडेल्फिया में पांच अक्टूबर को पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि इससे भारत की व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) बनाने की क्षमता का भी पता चलता है। उन्होंने कहा कि भारत अब घरेलू इस्तेमाल के लिए ही नहीं बल्कि निर्यात के लिए भी पीपीई बनाने की क्षमता विकसित कर चुका है।
Related posts
-
फ्रांस के बाद साइप्रस में बढ़ेंगी UPI सेवाएं, पीएम मोदी ने कहा, ‘बातचीत आगे बढ़ेगी…’
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय साइप्रस की यात्रा पर है। इस यात्रा के दौरान... -
साइप्रस में PM मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, क्योंकि उन्हें साइप्रस... -
जाति जनगणना का जिक्र क्यों नहीं है? Census 2027 को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस पार्टी ने भारत की 16वीं जनगणना के लिए सरकार की अधिसूचना को जाति समावेशन पर...