नाईजीरिया में भारतीय मिशन ने नाईजीरियाई तट के समीप हांगकांग के झंडे वाले एक जहाज के भारतीय चालक दल के अपहरण का मुद्दा वहां की सरकार के सामने उठाया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस क्षेत्र में समुद्री गतिविधियों पर नजर रखने वाली एक वैश्विक एजेंसी ने बताया कि नाईजीरियाई तट के समीप हांगकांग के झंडे वाले एक जहाज पर सवार 18 भारतीयों को समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया। आधिकारिक सूत्र ने कहा कि नाईजीरिया में हमारे मिशन ने वहां के बोनी तट के समीप जहाज एम टी नेव कांस्टेलेशन के भारतीय चालक दल के सदस्यों को अगवा कर लिये जाने का मुद्दा नाईजीरिया सरकार एवं सुरक्षा एजेंसियों के सामने उठाया। जहाजों पर निगरानी रखने वाली एजेंसी एआरएक्स मैरीटाईम ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि समुद्री लुटेरों ने मंगलवार को जहाज पर कब्जा कर लिया और उस पर सवार 19 लोगों को अगवा कर लिया। उनमें 18 भारतीय थे।
Related posts
-
फ्रांस के बाद साइप्रस में बढ़ेंगी UPI सेवाएं, पीएम मोदी ने कहा, ‘बातचीत आगे बढ़ेगी…’
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय साइप्रस की यात्रा पर है। इस यात्रा के दौरान... -
साइप्रस में PM मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, क्योंकि उन्हें साइप्रस... -
जाति जनगणना का जिक्र क्यों नहीं है? Census 2027 को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस पार्टी ने भारत की 16वीं जनगणना के लिए सरकार की अधिसूचना को जाति समावेशन पर...