उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात रिक्त सीटों पर हुए उपचुनाव में सिर्फ एक सीट बचाने में कामयाब रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मतदाताओं का धन्यवाद दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनावों में समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं का हार्दिक धन्यवाद। विकास के लिए हम निरंतर वचनबद्ध रहेंगे।बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव वाले दिन कहा था कि ‘उपचुनाव के नतीजे वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव का संदेश देंगे।’ मंगलवार को उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। यदि उपचुनाव के नतीजे 2022 के विधानसभा चुनाव का संदेश हैं तो यह सपा को निराश करने वाले हैं। भले ही सपा अपनी एक सीट जौनपुर की मल्हनी बचाने में कामयाब रही हो, लेकिन उसके लिए वर्ष 2022 फतह करना आसान नहीं है। उपचुनाव से सपा यह संदेश नहीं दे पाई कि वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा का उससे ही मुकाबला होगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को उपचुनाव के नतीजे आने बाद कहा था कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता का मनोबल गिराने की साजिशें चल रही है। चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तभी होंगे जब उनमें पारदर्शिता हो। भाजपा ने चुनावों को अपनी साजिशों से विवादास्पद और अविश्वसनीय बना दिया है। जनता की जागरूकता और उसके सहयोग-समर्थन से ही लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी।
Related posts
-
जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार, कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
केंद्र की मोदी सरकार ने फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल... -
Akshay Tritya पर PM Modi का आया बयान, कहा विकसित भारत को नई ताकत दे
देश भर में अक्षय तृतीया के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।... -
देश की भावनाओं को समझकर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सही कदम उठाएं प्रधानमंत्री: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से...