कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बलात्कार संबंधी टिप्पणी को लेकर उन पर जबर्दस्त प्रहार करते हुए शुक्रवार को लोकसभा में भाजपा के एक सदस्य ने कहा कि चाणक्य के अनुसार ‘विदेशी मां’ की संतान कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकती। भाजपा सदस्य संजय जायसवाल ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब उन्हीं की पार्टी के सदस्य गांधी पर झारखंड में एक चुनावी सभा में मोदी सरकार पर प्रहार के दौरान ‘भारत में बलात्कार ’ संबंधी तुकबंदी करने को लेकर हमला कर रहे थे।शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन लोकसभा में भाजपा के विरोध के बीच चला गया। महान अर्थशास्त्री चाणक्य के कथन का हवाला देते हुए जायसवाल ने कहा कि ‘विदेशी माता की संतान कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकती.. हम यह उदाहरण देखते हैं।’’ उन्होंने गांधी या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘ जिस तरह उन्होंने देश को शर्मसार किया है, उसके लिए कोई भी आलोचना काफी नहीं है। यह सही नहीं है कि किसी दल की अध्यक्ष, जो स्वयं महिला है, उनका बेटा ऐसी बातें कहे।’’ जायसवाल ने दावा किया कि चाणक्य ने 2000 साल पहले ऐसा कहा था।
Related posts
-
उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा क्रान्ति की ओर अग्रसर
प्रयागराज । विश्व के हर क्षेत्र में विकास करने के लिये विद्युत जरूरी है। बिना विद्युत... -
फ्रांस के बाद साइप्रस में बढ़ेंगी UPI सेवाएं, पीएम मोदी ने कहा, ‘बातचीत आगे बढ़ेगी…’
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय साइप्रस की यात्रा पर है। इस यात्रा के दौरान... -
साइप्रस में PM मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, क्योंकि उन्हें साइप्रस...