नरेन्द्र मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में आयकर विभाग के नवनिर्मित कार्यालय प्रत्यक्ष कर भवन का उद्घाटन किया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के टैक्स कलेक्शन को जमकर सराहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने आज जिस भवन का उदघाटन किया है, उस भवन का निर्माण तीन वर्ष में हुआ है। प्रदेश में बीते 15 वर्ष से भवन निर्माण पर कोई काम नही हुआ। इस भवन के लिए 2002 में जमीन खरीदी गई। इतने लम्बे समय के बाद भी जब इस पर कोई काम नहीं हुआ तो हमारी सरकार के कार्यकाल यह काम हो गया। नरेन्द्र मोदी सरकार ने काम होगा इस धारणा को बदला। अब समय पर काम होने लगा है। इसी कारण उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट का काम हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विभिन्न नीतियों से देश विश्व में उच्चता की ओर अग्रसर हो रहा है तथा भारत के विश्व गुरु बनने की कल्पना सच साबित हो रही है। अब देश विश्व में छठी बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है।निर्मला सीतारमण ने कहा कि उत्तर प्रदेश टैक्स कलेक्शन में तेजी से बढ़ा है। यूपी ईस्ट में 21.83 लाख लोगों ने 31 मार्च 2021 तक रिटर्न फाइल किया। इसके साथ ही 1.63 लाख नए लोग जुड़े हैं। 2016 में 3.80 लाख लोगों ने रिटर्न फाइल किया था। अब तो छह गुना रिटर्न बढ़ा है। उन्होंने कहा कि टैक्स कलेक्शन बढऩे से डेवलपमेंट बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश में मार्च 2022 तक गरीबों को फ्री में राशन दिया जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए 79000 करोड़ का अनाज खरीदा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को केन्द्र सरकार की ओर से जो धनराशि मार्च के महीने में मिलने वाली थी, उसे हमने अभी जारी कर दिया है। जिससे कि प्रदेश में अब स्थापना परियोजनाओं में बाधा न आए।