जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को भारतीय सेना और संदिग्ध घुसपैठियों के बीच भीषण गोलीबारीमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना भारतीय चौकियों पर भारी गोलाबारी करके संदिग्धों की घुसपैठ में सहायता कर रही है।उन्होंने बताया कि सेना के जवानों को सुंदरबनी सेक्टर में केरी बटाल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास ‘‘संदिग्ध गतिविधियों’’ की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की गई, जिसपर भारतीय सैनिकों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की।एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी। पाकिस्तान सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलाबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।
Related posts
-
सोनम कपूर ने फैशन आइकॉन के रूप में इंडस्ट्री में बनाई पहचान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर ने अपनी अदायगी... -
हसीना Shalini Pandey ने ब्रालेस होकर मचाई इंटरनेट पर तबाही
मालदीव पर्यटन उद्योग ने बॉलीवुड अभिनेत्री और स्टाइल आइकन कैटरीना कैफ को अपना नया वैश्विक ब्रांड... -
हैदराबाद पब में तेलुगू अभिनेत्री Kalpika ने किया जमकर हंगामा
तेलुगू अभिनेत्री कल्पिका गणेश के खिलाफ गाचीबोवली पुलिस स्टेशन में प्रिज्म पब के स्टाफ के सदस्यों...