प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार द्धारा सोमवार को करछना करेहाबाग में प्रदेश अध्यक्ष स्वतत्रं देव की जनसभा मे उमडे़ जनसैलाब व सफल जनसभा पर यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने क्षेत्रिय जनता, कार्यकर्ता और पदाधिकारियो को जनसभा की सफलता पर आभार जताया है। जनसभा आयोजन की मुख्य भूमिका वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष विभूति नारायण सिंह,सहयोगी के रूप मे जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक ज्ञान सिंह पटेल व जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने मिली जिम्मेदारियो का कुशल निर्वाहन किया था जिसपर प्रदेश नेतृत्व ने भी सराहना किया है। श्री भारती ने कहा कि इस बार करछना मे भी कमल खिलेगा क्षेत्रवासियो ने किसानी के समय मे जिस प्रकार समय दिया वह बदलाव का इसारा है। वही जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के कार्यकाल के दो वर्ष सफलता पूर्वक पूरा होने पर जिला पदाधिकारियो ने आभार जताया है। जिसमे प्रमुख रूप जिला मंत्री हरिदेव धुरिया, विनोद कुमार प्रजापति, कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ला प्रचंड, ओम प्रकाश निषाद, शिवराम सिंह परिहार, कृष्ण दास गुप्ता, आरती कोल, कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी आदि रहे।
Related posts
-
प्रयागराज मण्डल द्वारा गत वित्तीय वर्ष में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
गंदगी फैलाने वाले 26253 यात्रियों से वसूला गया 31,23,925 रुपये जुर्माना धूम्रपान करने वालों... -
आरपीएफ महिला आरक्षक को सराहनीय कार्य के लिए महानिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल ने किया सम्मानित
दिनांक 06.03.2025 को समय लगभग 08.00 बजे निरीक्षक कोसीकलां द्वारा ऑफ ड्यूटी श्रीमती रेखा, महिला कांस्टेबल,... -
महापौर ने बंधवा हनुमान मंदिर पर निःशुल्क प्याऊ का किया उद्घाटन
प्रयागराज । गर्मी के तीखे तेवरों से राहत दिलाने के उद्देश्य से बंधवा हनुमान मंदिर क्षेत्र...