बाल्टिक सागर में दो जहाजों की टक्कर, बचाव कार्य जारी; दो सवार लापता

बाल्टिक सागर में डेनिश द्वीप के बोर्नहोम और दक्षिणी स्वीडिश शहर यस्ताद के दो जहाजों में सोमवार को धुंध के चलते टक्कर हो गई। टक्कर में दो लोग लापता हो गए। लापता लोगों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। एक जहाज डेनमार्क और दूसरा ब्रिटिश में पंजीकृत था।

रेस्क्यू आपरेशन जारी है

स्वीडिश मैरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन (एसएमए) ने बताया कि डेनमार्क में पंजीकृत 55 मीटर जहाज करिन होज पलटकर पूरी तरह से उल्टा हो गया था। डेनिश डिफेंस के ज्वाइंट ऑपरेशंस सेंटर (JOC) ने कहा कि इसमें दो लोग सवार थे और दोनों लापता हैं। दूसरा 90 मीटर का ब्रिटिश-पंजीकृत स्कॉट कैरियर जहाज पूरी तरह से ठीक है और इसमें सवार लोग भी सुरक्षित हैं। घटना स्वीडिश जल क्षेत्र में हुई और डेनमार्क ने स्वीडिश अधिकारियों की बचाव कार्य में मदद की। घटनास्थल के पास बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

घटना होने के पांच घंटे से अधिक समय तक डेनमार्क का जहाज करिन होज मलबे में लथपथ था। बोर्नहोम द्वीप से बचाव कार्य के लिए एक जहाज को भी रवाना किया गया है। डेनमार्क की ओर से एक हेलीकाप्टर भी भेजा गया है। आसपास के जहाज में सवार लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।

सुबह 3.30 बजे हुई घटना

स्वीडिश मैरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन (एसएमए) ने बताया कि स्वीडिश गोताखोर लापता लोगों को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहे है। डेनिश मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार क्षेत्र में पानी का तापमान लगभग 4-6 सेल्सियस है। डेनिश मौसम केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के वक्त सुबह 3.30 बजे समुद्र में घना कोहरा छाया हुआ था.

Related posts

Leave a Comment