केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश व प्रदेश के विकास का नया इतिहास रच दिया है। वर्षों की उपेक्षा के बाद विकास देख जनता आह्लादित है। वह गोरखपुर के टाउनहाल तिराहे पर आयोजित भाजपा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यह जनसभा भाजपा की जन विश्वास यात्रा के महानगर पहुंचने के उपलक्ष्य में की गई थी।केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश और गोरखपुर में हुए विकास कार्यों की क्रमवार चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य को तीव्र गति से आगे बढ़ाया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे मौजूदा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जुड़कर एक विशाल औद्योगिक गलियारा बनाने जा रहा है। यह पूर्वी सीमा को राज्य की पश्चिमी सीमा से जोड़ेगा, जिससे राज्य का समग्र विकास होगा। गोरखपुर में बीते पांच वर्ष में विकास की गाड़ी जिस रफ्तार से दौड़ी है, उससे यह शहर प्रदेश के टाप फाइव शहरों की कतार में खड़ा दिखने लगा है। खाद कारखाना, कई फोरलेन, मरीन ड्राइव की तरह रामगढ़ झील का विकास, एम्स आदि गोरखपुर के विकास की कहानी कह रहे हैं।भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि किसानों के लिए मोदी सरकार ने जितना किया, उतना किसी सरकार ने नही किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि देश का जो विकास पिछले 70 वर्ष में नहीं हुआ, वह महज सात वर्ष में हो गया। सांसद रवि किशन, हरीश द्विवेदी, राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, महापौर सीताराम जायसवाल, विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल, विपिन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। संचालन रमेश प्रताप गुप्ता और आभार ज्ञापन महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया। इस दौरान संजीव राय, प्रदीप शुक्ला, डा. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीताशु सिंह आशु, विवेकानंद शर्मा, रमाकांत निषाद, राधेश्याम श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा, सिद्धांतो घोष, गुलशन श्रीवास्तव, विंदु गुप्ता अच्युतानंद शाही, शशिकांत ङ्क्षसह, बृजेश मणि मिश्रा, सूर्य प्रकाश मिश्रा, रुपेश गुप्ता, अष्टभुजा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Related posts
-
हादसे को लेकर अत्यंत व्यथित हूं, अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई संवेदना
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद राष्ट्रपति ने अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा... -
Air India plane crash: टाटा ग्रुप ने एक-एक करोड़ रुपये की मदद का किया ऐलान
टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को घोषणा की कि टाटा... -
Air India Plane Crash की खबर सुनते ही गुजरात निकले मोदी! मौके पर प्रशासन का पूरा अमला मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री...