भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने कचहरी मे चलाया डिजीटल सदस्यता अभियान

मोदी योगी के नेतृत्व को सराहा फिर भाजपा सरकार बनाने का लिया संकल्प
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के निर्देनुसार विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक यमुनापार अधिवक्ता पुरुषोत्तम मौर्य के तत्वावधान में प्रयागराज जिला कचहरी में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सदस्यता अभियान में 150 अधिवक्ताओ ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर मोदी योगी के नेतृत्व और संगठन की सराहना कर पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।सदस्ता अभियान में प्रमुख रूप से भाजपा नेता एवं अधिवक्ता रणजीत सिंह, प्रदेश सह-संयोजक अरविंद सिंह,आशुतोष पाण्डेय, पूर्वाचंल बोर्ड के सदस्य अशोक चौधरी, विजय कुमार, राकेश पाण्डेय, अमरेन्द्र मिश्र, आदि लोग सदस्यता अभियान मे सम्मलित रहे।

Related posts

Leave a Comment