प्रयागराज। बारा विधानसभा क्षेत्र के मनकामेश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लालापुर चौराहे पर शीर्ष नेतृत्व से अपील करते हुए कहा कि पिछले तीन पंचवर्षीय से भाजपा का कार्यकर्ता अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है, क्योंकि 5 वर्ष सपा का शासन रहा, उसके बाद फिर से सपा के प्रत्याशी को ही भाजपा का प्रत्याशी बना दिया गया, जिससे कार्यकर्ता 5 वर्ष मायूस रहा। कार्यकर्ताओं का कोई कार्य नहीं हुआ, अब फिर से चुनाव आ गया है अब पता चल रहा है कि बारा की सीट को गठबंधन के हाथों सौंपा जा रहा है, यह भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बहुत बड़ा अन्याय हो रहा है। कार्यकर्ता अब कहां जाएं क्या करें, कब तक हम दूसरों के लिए दरी बिछाते रहेंगे, फील्ड में संघर्ष भाजपा का कार्यकर्ता करे। विधायक किसी दूसरे दल का हो यह भाजपा कार्यकर्ताओं को मंजूर नहीं। पुरजोर तरीके से कार्यकर्ता इसका विरोध करेगा। अगर समय रहते शीर्ष नेतृत्व नहीं समझा तो इसका आने वाले चुनाव में भारी नुक़सान उठाना पड़ सकता है। अगर यह सीट गठबंधन को दी गई तो थाली में परोस कर सपा को देने जैसा होगा। बारा विधानसभा से सपा के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो जाएगी।यह मनकामेश्वर मंडल के समस्त कार्यकर्ता एवं भाजपा के मतदाताओं की आवाज एवं दर्द हैं। टिकट केवल भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जाना चाहिए।इस मौके पर मनकामेश्वर मंडल के भाजपा जिला प्रतिनिधि शंकरलाल पाण्डेय, मंडल महामंत्री शैलेंद्र पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष होरीलाल केसरवानी, सेक्टर संयोजक मनोज त्रिपाठी, मंडल मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डेय,मुकेश द्विवेदी, बबलू पाण्डेय,राजू गौतम, भोले उपाध्याय,पप्पू गर्ग अमिलिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related posts
-
प्रयागराज मण्डल द्वारा गत वित्तीय वर्ष में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
गंदगी फैलाने वाले 26253 यात्रियों से वसूला गया 31,23,925 रुपये जुर्माना धूम्रपान करने वालों... -
आरपीएफ महिला आरक्षक को सराहनीय कार्य के लिए महानिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल ने किया सम्मानित
दिनांक 06.03.2025 को समय लगभग 08.00 बजे निरीक्षक कोसीकलां द्वारा ऑफ ड्यूटी श्रीमती रेखा, महिला कांस्टेबल,... -
महापौर ने बंधवा हनुमान मंदिर पर निःशुल्क प्याऊ का किया उद्घाटन
प्रयागराज । गर्मी के तीखे तेवरों से राहत दिलाने के उद्देश्य से बंधवा हनुमान मंदिर क्षेत्र...