प्रयागराज । भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के द्वारा शहर उत्तरी में हर्षवर्धन बाजपेई जी और कमल निशान को विजई बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रयागराज के महानगर संयोजक तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया सहसंयोजक योगेश ओझा झमाझम, अमित श्रीवास्तव जौनपुरी, मंडल संयोजक, आकाश तिवारी सहसंयोजक राम जी पच भैया, के नेतृत्व में टोली निकली जो मठ मंदिर अखाड़े और कलाकारों के बीच पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी को विजई बनाने की अपील की। उक्त जन जागरण में भाजपा महिला मोर्चा की नेता अनुपमा पाण्डेय अंजू पाण्डेय दुर्गेश नंदिनी, बबलू चौरसिया, सारिका चौरसिया, प्रभु राज पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे। समापन श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में हुआ। जहां श्री महंत यमुना पुरी जी महाराज ने राष्ट्रवाद के लिए भाजपा को आवश्यक बताया और अपना आशीर्वाद दिया।
Related posts
-
मूलभूत सुविधाओं के नाम पर शंकरगढ़ विकासखंड में जारी बंदरबांट
ग्राम पंचायत ओढ़गी तरहार में दबंग प्रधानपति पर लग रहे गंभीर आरोप दिव्यांग व्यक्ति को भी... -
जोनल स्तर पर एनसीआरईएस के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र बैठक का हुआ शुभारंभ
उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय प्रयागराज में दिनाँक 12.06.2025 से महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री उपेंद्र चंद्र... -
विश्व योग दिवस मे शंख योग सम्मलित किया जाये – दुकानजी
प्रयागराज 21 जून विश्व योग दिवस पर हर रोगो का ईलाज योग से सम्भव है जिसमे...