यूपी विधानसभा चुनाव के फैसले की घड़ी आज यानी गुरुवार को थी। शहर की मुंडेरा मंडी सेे फैसला आना शुरू हुआ और दोपहर बाद स्थितियां साफ होने लगी थी। शाम तक 12 विधानसभा के 169 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आने की उम्मीद थी। परिणाम सुनने के लिए मुंडेरा मंडी के पास भीड़ रही। मंडी में कड़ी सुृरक्षा के बीच ईवीएम को रखा गया था।
मेजा : सपा के संदीप कुमार विजयी, भाजपा प्रत्याशी नीलम करवरिया हारीं
हंडिया : सपा के हाकिम लाल बिंद विजयी, निषाद पार्टी के प्रशांत कुमार सिंह हारे
करछना : भाजपा के पीयूष रंजन निषाद विजयी, सपा के उज्ज्वल रमण सिंह हारे
बारा : अपना दल एस के वाचस्पित विजयी, सपा के अजय मुन्ना हारे
कोरांव : भाजपा के राजमणि कोल विजयी, सपा के रामदेव निडर हारे
शहर पश्चिमी : भाजपा के सिद्धार्थ नाथ सिंह विजयी, सपा की ऋचा सिंह हारीं
शहर दक्षिणी : भाजपा के नंद गोपाल नंदी विजयी, सपा के रईस शुक्ला हारे।
इनको मिली जीत
नीलम करवरिया को 74869 वोट मिले। वहीं संदीप सिंह को 78164 वोट मिले। बसपा के सर्वेश चंद्र तिवारी को 22839 वोट मिले, कांग्रेस की शालिनी द्विवेदी को 1547 वोट मिले। वहीं हंडिया विधानसभा सीट से सपा के हाकिमलाल बिंद को दूसरी बार जीत मिली। करछना विधानसभा सीट से भाजपा गठबंधन के पीयूष रंजन निषाद को जीत मिली है। उन्होंने सपा के उज्ज्वल रमण सिंह को पराजित किया। 3441 मतों से संदीप सिंह जीते। वह मेजा से सपा उम्मीदवार थे। हालांकि अभी उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।