रूस-यूक्रेन में युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन पर रूसी सेना लगातार बमबारी कर रही है। युद्ध को रोकने और रूस को कमजोर करने के लिए कई बड़े देश उसपर लगातार प्रतिबंध लगा रहे हैं। इस बीच अमेरिकी भी रूस पर दबाव बनाने के लिए कई बड़े प्रतिबंध लगा चुका है। आज इसी कड़ी में अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने रूस और बेलारूस पर लक्जरी सामानों के निर्यात पर रोक लगा दी है। बता दें कि बेलारूस को रूस का साथ देने की सजा मिली है।विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने रूस पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि हमने रूसी शराब, समुद्री भोजन और गैर-औद्योगिक हीरों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्राइस ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और यह भी सुनिश्चित करेगा कि रूस को प्रतिबंधों पर कोई राहत नहीं दी जाए। उन्होंने कहा कि हम हमेशा यूक्रेन के साथ प्रतिबद्ध और एकजुट रहेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि रूस पर तब तक ये सख्ती जारी रहेगा जब तक कि पुतिन अपना रास्ता नहीं बदल लेते और अपनी क्रूर आक्रामकता को छोड़ नहीं देते।इससे पहले यूरोपीय संघ ने भी रूस को लग्जरी उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन के सदस्य के रूप में रूस के क्रूर कार्य के चलते उनके लाभों को खत्म करने के साथ लक्जरी सामानों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा, यूरोपीय संघ ने यह भी कहा कि यूरोपीय संघ रूस से लोहा और इस्पात क्षेत्र में प्रमुख वस्तुओं को प्रतिबंधित करेगा। इसके साथ ही रूस के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
Related posts
-
WTO में हो गई भारत-अमेरिका की भिड़ंत, मामला कैसे बिगड़ गया?
भारत और अमेरिका के रिश्तों में इन दिनों सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा है। भले ही... -
अचानक Pakistan का सगा क्यों हो गया अमेरिका? Asim Munir को अमेरिका ने आर्मी परेड डे पर बुलाया
पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर कथित तौर पर इस सप्ताह अमेरिका का दौरा करने वाले... -
कर्फ्यू से रूकेंगे दंगे? ट्रंप का सेना वाला दांव उल्टा पड़ गया
अमेरिका के सबसे खूबसूरत और दूसरे सबसे बड़े शहर लांस एजिल्स में हालात अभी भी तनावपूर्ण...