पीडीए द्वारा अवैध निर्माण के विरूद्ध सीलबन्दी की कार्यवाही की गयी

प्रयागराज।  शनिवार को जोनल अधिकारी  बी०पी० सिंह के नेतृत्व में जोन-06 के अन्तर्गत अवैध निर्माण/बारात घर के विरूद्ध सीलबन्दी की कार्यवाही की गयी है, जिनका विवरण निम्नवत् है:-
1. वरमदेई देवी पत्नी सुख सागर द्वारा पीथीपुर कौडिहार प्रयागराज में अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस को सील किया गया।
2.  मनोज प्रजापति पुत्र शारदा प्रसाद प्रजापति द्वारा निवासी-1122 बाबा जी का बाग दरियाबाद कौडिहार थाना नवाबगंज प्रयागराज में अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस को सील किया गया।
3. नरेश पटेल द्वारा शिवगढ़ चौराहा सोरांव रोड प्रयागराज में अवैध रूप से संचालित राम जानकी वाटिका बारात घर को सील किया गया।
4.  मंजू देवी पत्नी गुडडू यादव द्वारा लखनऊ रोड, कसारी रोड प्रयागराज में अवैध रूप से प्रथम तल पर किये जा रहें अवैध निर्माण को सील किया गया।
5.  सन्त लाल पटेल द्वारा बरई शिव मौर्या शान्तीपुरम् रोड प्रयागराज आर०बी० सिंह पुत्र सन्त लाल पटेल पर किये जा रहें अवैध निर्माण को सील किया गया।  उक्त कार्यवाही में जोनल अधिकारी के अतिरिक्त क्षेत्रीय अवर अभियंता अशोक कुमार सिंह, सुपरवाइजर अमर नाथ सिंह एवं पी०डी०ए० प्रवर्तन टीम सहित उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment