लालापुर। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सबिता शर्मा के आवाह्न पर सोमवार को यमुनापार प्रयागराज के सीएचसी एवं पीएचसी पर महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित किया गया। जिसके क्रम में लालापुर पीएचसी पर भी इस कार्यक्रम को संपन्न किया गया।लालापुर ग्राम प्रधान शंकरलाल पाण्डेय एवं मंडल अध्यक्ष वन्दना सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। महिला मोर्चा के पदाधिकारी में मंडल अध्यक्ष उमापति, उपाध्यक्ष सीता सिंह ,मंडल महामंत्री कप्तान सिंह,उपाध्यक्ष विजय बहादुर भदौरिया, मीडिया बंधुओ में मनोज त्रिपाठी,दीपक पाण्डेय ,सूचना प्रमुख इंद्रेश सिंह आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में डॉ विनोद सिंह ने साफ सफाई एंव विभिन्न बीमारियों के विषय पर चर्चा की। साथ ही एलएचवी गीता सिंह ने सिनेटरी पैड के महत्व को बताया। इस अवसर पर क्षेत्र की तमाम महिलाएं आशा बहुये एवं लड़कियां उपस्थित रहीं।
Related posts
-
रेलवे यात्रा में रियायत प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगजन विभागीय पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन
प्रयागराज । भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित... -
महानगर अध्यक ने पार्टी पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की
प्रयागराज । मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश... -
नगर निगम की गाड़ी घर घर जाकर करेगी सेप्टिक टैंक की सफाई : महापौर
प्रयागराज । महापौर गणेश केसरवानी जी द्वारा बक्शी बांध दारागंज में 18 लाख रुपए की लागत...