उपविजेता टीम बनी टौगा,8 टीमो ने लिया भाग,बुजुर्ग ने दिखलाई जाबाजीं
विजेता-उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार के साथ सील्ड और टी शर्ट प्रदान किया गया
प्रयागराज। नागपंचमी के पावन पर्व पर विलुप्त होती खेल-कूद के विभिन्न स्पार्धाओ को जीवंत रखने हेतू कबड्डी टूर्नामेंट फुलतारा नारीबारी मे आयोजित कर फीता काट कर शुभारंभ करते हुए फाइनल में विजेता-उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।
नागपंचमी पर ग्रामीण क्षेत्रों में विलुप्त होती जा रही खेल-कूद के परम्पराओं को जीवांत रख गति देने के लिए युवा समाजसेवी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अतर सिंह कुशवाहा ने युवा एकता कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन ग्रामीणों संग मंगलवार को फुलतारा में किया। पुलिस चौकी नारीबारी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी आदि ने फीता काटकर कबड्डी टूर्नामेंट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया। चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि खेलों से केवल शारीरिक विकास ही नहीं होता बल्कि व्यक्ति का बौद्धिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास भी होता है। जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल ने कहा खेल और विभिन्न प्रतियोगिताएं हम-सबके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पंरम्पराओ का आगे बढ़ाते रहना चाहिए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा युवाओं को कबड्डी खेल से एकाग्रता और आंतरिक बल को बढ़ाता है। खिलाड़ियों की गति बढ़ती है,जिसके कारण मानसिक और शारीरिक क्षमता मजबूत बनती है।
कबड्डी खेलने से मांसपेशियों मजबूत बनती है,यह खेल फुर्ती को बढ़ाता है। इसे सभी युवाओं को अपनाना चाहिए। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच तेवरिया करछना व युवा एकता कबड्डी के मध्य हुआ। जिसमें तेवरिया करछना टीम ने उदघाटन मैच के साथ फाईनल मे जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की विजेता बनी। उपविजेता टौंगा कलां की टीम रही। बिजेता व उपविजेता टीम को नगद राशि के साथ सील्ड और टी शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ली
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक व ग्राम प्रधान संतोष सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, अंजनी लाल, धर्मराज पाल, सुधाकर सिंह, दिवाकर त्रिपाठी,लल्लू पंडित,धीरेन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे। एम्पायर की कुशल भूमिका दिवाकर त्रिपाठी ने निभाई। कार्यक्रम संयोजक अतर सिंह कुशवाहा एवं फुलतारा ग्राम प्रधान सुबेदार सिंह,सुरवल साहनी प्रधान राजकरन सिंह कुशवाहा, रजनीश चौधरी, राकेश चौधरी,शेषमणि कुशवाहा,रवीश पाल,उकेश,जय सिंह,संदीप कुशवाहा, राजेश कुशवाहा महेंद्र कुशवाहा एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
कबड्ड़ी देख बुजुर्ग भी आया मैदान में,सबपे पड़ा भारी
कबड्डी खेल देख अपने समय मे कबड्ड़ी के शौकीन रहे बुजुर्ग ने भी मवैया के टीम की तरफ से मैदान में उतरा पड़े। मैदान में सब खिलाड़ियों के उपर बुजुर्ग भारी पड़े। मौजूद क्षेत्रीय जन यह खेल देख खूब तालियां बजाकर उत्साहित करते दिखें।